TheBitCast

Books.Com - "वीमेन हु लव टू मच" - बुक रिव्यु (हिंदी) |एपिसोड 75-A| सुभाषिनी

Podcast: Books.Com - Lit Gyaan - Book Reviews Eng/Hindi/Tamil · Subhashini Murali

Opublikowano: 2026-10-22

जिस इंसान से आप सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं...क्या कभी वही इंसान आपको सबसे ज़्यादा तकलीफ़ भी देता है? और तकलीफ़ के बावजूद...आप उससे दूर क्यों नहीं जा पाते? क्या यह प्यार है...या उस प्यार को पाने की उम्मीद? इस एपिसोड में सुभाषिनी Robin Norwood की चर्चित पुस्तक Women Who Love Too Much पर विस्तार से चर्चा करती हैं। ये एपिसोड दो कड़ियों में बटी है, ये पहली कड़ी है। लेकिन यह सिर्फ़ किताब का Summary नहीं है। इसमें बात करेंगे— • Love too much का असली मतलब क्या है और कब प्यार emotional dependence में बदलने लगता है। • क्यों हम कई बार emotionally unavailable लोगों की ओर बार-बार आकर्षित होते हैं। • दर्द, उम्मीद और उस “एक दिन सब ठीक हो जाएगा” वाली सोच के बीच का रिश्ता। • बचपन के रिश्ते किस तरह हमारे मन में प्रेम की एक तस्वीर बना सकते हैं। • और कैसे हम कभी-कभी excitement, drama और chemistry को प्यार समझने की भूल कर बैठते हैं। इस किताब की कई बातों से सहमत होते हुए भी, सुभाषिनी कुछ जगहों पर अपनी अलग राय भी रखती हैं—क्योंकि हर रिश्ते की कहानी एक जैसी नहीं होती। अगर आपको किताबें, मनोविज्ञान, रिश्ते और जीवन से जुड़े विचारों पर आधारित बातचीत पसंद है, तो यह एपिसोड आपके लिए है। यदि आप इसे स्पॉटिफाई या ऐप्पल पर सुन रहे हैं, तो कृपया हमारे शो को रेट करें। आपको यदि शो पसंद आये, तो हमें फॉलो करना ना भूलें और अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ शेयर करें। अधिक मनोरम बुक रिव्युस और समरीज़ के लिए BooksDotCom के साथ जुड़े रहिए। #WomenWhoLoveTooMuch #RobinNorwood #BookReview #HindiPodcast #BooksDotCom #HindiBookReview #BookPodcast #RelationshipBooks #RelationshipPsychology #LoveAndRelationships…